Madhya Pradesh

भाजपा के फैसले पर विरोध, नरोत्तम ने कार्यकर्ताओं को समझाया

Share

दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। समर्थकों के उग्र प्रदर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा ने खुद सामने आकर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी आत्मघाती कदम से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा और नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा है। दतिया में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा नेताओं ने भी पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि संगठन का निर्णय सभी के लिए सर्वोपरि होता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button