डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना हो रही सशक्त

रायपुर। रेलवे मंत्रालय द्वारा रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से सशक्त हो रही है। रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु ?175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार। यह महत्वपूर्ण परियोजना माल एवं यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ लोकोमोटिव रखरखाव क्षमता को भी सुदृढ़ करेगी। साथ ही यह छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।







