ChhattisgarhRegion

सेवा सेतु पोर्टल से ग्राम पंचायत स्तर पर मिल रही त्वरित सुविधा

Share


रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में नवा रायपुर क्षेत्र के ग्राम गनौद निवासी श्री रविंद्र कुमार निर्मलकर एवं श्रीमती संध्या निर्मलकर को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मात्र तीन दिनों में विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा प्राप्त हुई।
रविंद्र कुमार निर्मलकर एवं श्रीमती संध्या निर्मलकर को विभिन्न शासकीय एवं कानूनी कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने 3 जुलाई 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन का समयबद्ध परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 6 जुलाई 2026 को उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर उपलब्ध करा दिया गया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवाह प्रमाण पत्र मिलने से हितग्राहियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली तथा उनका समय और धन दोनों की बचत हुई।
श्री रविंद्र कुमार निर्मलकर एवं श्रीमती संध्या निर्मलकर ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें मात्र तीन दिनों में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने इस जनहितकारी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं आसानी और समय पर उपलब्ध हो रही हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button