Madhya Pradesh
तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो की मौत, बारातियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पिकअप टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले जा रही बारात में शामिल लोगों को लेकर जा रही थी। घायलों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे में था और तेज रफ्तार के कारण उसे झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







