Madhya Pradesh

जमीन फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला, जिंदा महिला को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

Share

मध्य प्रदेश के इंदौर में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताकर उसकी करोड़ों रुपये की जमीन का नामांतरण कराने और बाद में बेचने का आरोप लगाया गया है। महिला द्रोपदीबाई ने राजेंद्र नगर थाने में ससुराल पक्ष के लोगों समेत 13 नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पति की मौत के बाद जमीन उनके नाम दर्ज हुई थी, लेकिन आरोप है कि धोखे से दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाकर उनका गलत इस्तेमाल किया गया। बेटी द्वारा जमीन के रिकॉर्ड निकलवाने पर पता चला कि महिला का नाम हटाकर अन्य लोगों के नाम जमीन दर्ज कर दी गई थी। महिला का आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर यह पूरी प्रक्रिया की गई। विवादित जमीन की बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन के दस्तावेज, नामांतरण प्रक्रिया और कथित फर्जी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button