Chhattisgarh

अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Share

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130सी पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पांडुका थाना क्षेत्र के सरकड़ा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रजनकट्टा निवासी गेंद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तिजेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अज्ञात भारी वाहन की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार वाहन की तलाश में जुटी है, जबकि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button