Chhattisgarh

सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रायपुर जिले में अधिकारियों के पदों में बदलाव

Share

राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को तिल्दा-नेवरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। वहीं तिल्दा-नेवरा के वर्तमान एसडीएम आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले अगस्त 2024 में आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए शासन ने पदस्थापना आदेश में बदलाव किया है। यह आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा की ओर से जारी किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button