Chhattisgarh

ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश

Share

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छुरी में दिनदहाड़े राज ज्वैलर्स में लूट की कोशिश से इलाके में सनसनी फैल गई। दोपहर करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे, जिनमें से एक सलवार-सूट पहनकर महिला के वेश में था। सोने की अंगूठी देखने के बहाने बदमाशों ने दुकान संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और कट्टे व चाकू की नोक पर जेवरात लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने संचालक राजकुमार अग्रवाल पर हमला किया, जिसमें चाकू से वार करने और दांत से काटने की बात भी सामने आई है। हालांकि संचालक के साहस और विरोध के कारण बदमाश अपनी पूरी योजना में सफल नहीं हो सके और अफरा-तफरी में कट्टा तथा प्लेटिना बाइक मौके पर छोड़कर कुछ आर्टिफिशियल (नकली) ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button