Chhattisgarh
दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Kawardha के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह टक्कर फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) कारों के बीच हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही Pandariya Police मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।







