Chhattisgarh
पवन खेड़ा का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर महंगाई तक उठाए सवाल

रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की विदेश नीति, चीन और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। खेड़ा ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, रेत माफिया और छात्रों की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के जरिए छात्रों और युवाओं की आवाज उठाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस और धार्मिक मुद्दों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए।







