Chhattisgarh
नहाने के दौरान फिसलकर गिरने से बंदी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में नहाने के दौरान पैर फिसलकर गिरने से बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। . सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी 62 जनकराम साहू के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, जनकराम पिता इतवारी 62 आजीवन कारावास की सजा के तहत बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। रविवार सुबह वह जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इस दौरान जनकराम का पैर फिसला और पत्थर से सिर टकरा गया। उसे तत्काल सिम्स ने ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मर्म कायम करने केबाद जेल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक के अनुसार जांच की जा रही है कि जहां पर बंदी गिरा वहां काई की वजह से फिसलन थी या और वजह कोई दूसरी है।







