Chhattisgarh

कबीर जयंती महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का किया उल्लेख

Share

Vishnu Deo Sai सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ Thawar Chand Gehlot, Raman Singh और केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने आश्रम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कबीरदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, नक्सल उन्मूलन, महतारी वंदन योजना और विशेष जनजातियों के लिए आवास जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button