Chhattisgarh

आईएएस अवनीश शरण की फिटनेस यात्रा बनी मिसाल, अनुशासन से बदली सेहत की तस्वीर

Share

Avnish Sharan इन दिनों अपनी प्रेरणादायक फिटनेस यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अनुभव में उन्होंने बताया कि कोविड के बाद शुरू हुई उनकी फिटनेस यात्रा कई बाधाओं के बावजूद जारी रही और जून 2025 से उन्होंने अनुशासित दिनचर्या के साथ नई शुरुआत की। नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित एवं उच्च-प्रोटीन आहार, कैलोरी ट्रैकिंग, रोजाना पैदल चलना, पर्याप्त नींद और रिकवरी को अपनाने से उनकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि उनके कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में कमी आई, जबकि एचडीएल बढ़ा और बॉडी फैट भी काफी घट गया। अवनीश शरण ने कहा कि स्वास्थ्य केवल वजन कम करने का नाम नहीं है, बल्कि अनुशासन, निरंतरता और संतुलित जीवनशैली ही बेहतर स्वास्थ्य की असली कुंजी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button