Chhattisgarh

कवर्धा के सरकारी स्कूल में शराब पीते मिला शिक्षक, वीडियो वायरल

Share

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा के शासकीय स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक स्कूल परिसर में कथित तौर पर शराब का सेवन करते नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल समय के दौरान की बताई जा रही है। वीडियो में कमरे के अंदर शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने संबंधित प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता और घटना की जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button