Chhattisgarh

नहाने गईं दो मासूम बच्चियां नहीं लौटीं, तालाब में डूबने से मौत

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान कपालफोड़ी गांव निवासी गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां कक्षा चौथी की छात्राएं थीं। जानकारी के अनुसार दोनों गांव के तालाब में नहाने गई थीं, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button