चोरों ने शराब दुकान का 7 लाख रूपए से भरा लाकर उड़ाया
रायपुर। सरोना स्थित सरकारी कंपोजिट शराब दुकान का का ताला तोड़कर 7 लाख रुपये से भरे लॉकर को चोरों ने पार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और चार स्कैनर भी अपने साथ ले गए। ताकि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य न मिल सके। घटना की जानकारी सुबह 10 बजे सुपरवाइजर के दुकान पहुंचने पर हुई। सूचना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे।
अधिकारियों ने गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की। पहली बार फोन उठाने पर गार्ड ने जानकारी दी कि जब उसने आखिरी बार देखा तो ताला बंद था। दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर दिया गया। अब उसकी तलाश जारी है। इस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।



