ChhattisgarhCrime

दुर्ग कलेक्टोरेट परिसर में चोरी

Share

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र से नगद राशि सहित लैपटॉप बैग चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। .
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी निलेश कुमार साहू निवासी रसमड़ा ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 2 नाबालिग को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जब्त किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button