Chhattisgarh

डिपो में खड़ी 5 बस जलकर खाक हुई

Share

राजनांदगांव। दादा ब्रदर्स के बस डिपो में खड़ी पांच बसे शनिवार को जलकर खाक हो गई है। इसमें एक सिटी बस भी शामिल है। जो जलकर रख हो गई।
पाताल भैरवी मंदिर के आगे डिपो में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से डिपो में खड़ी चारों बसे जल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। डिपो संचालक का कहना है कि, खड़ी बस में आग कैसे लग गई, यह समझ से परे है। लेकिन इस घटना में लाखों रूपए की लागत से खरीदी गई सिटी बस के जलने से शासन को लाखों का नुकसान हुआ है।
एक सिटी बस के लिए 25 लाख रूपए खर्च किये गए थे। इसका संचालक दादा ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा था। संचालक ने बताया कि सिटी बस उनकी ही अंडर में चल रही थी। उसे निगम को हैंडओव्हर नही किया गया था। इस मामले में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button