Madhya Pradesh

नेपानगर में केबल चोरी गैंग का भंडाफोड़ BSNL टावर से 1.5 लाख की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

बुरहानपुर के नेपानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीएसएनएल मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, BSNL के जेटीओ लतेन्द्र बिल्लोरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सीवल स्थित टावर से लगभग 200 मीटर तांबे का केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है, अज्ञात बदमाशों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशुतोष मीणा (27) निवासी बरुड़, जिला खंडवा और दिलीप चौधरी (37) निवासी डेडगांव, हरदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य फर्जी आईडी कार्ड और इंजीनियर बनकर टावरों की रैकी करते थे और दिन के समय वारदात को अंजाम देते थे। 16 मई को भी आरोपियों ने सीवल टावर पर चढ़कर केबल काटी और उसे छोटे टुकड़ों में बेचने के लिए ले गए। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.29 लाख रुपये मूल्य का केबल और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button