ChhattisgarhRegion

भजन-मनोरंजन और गिफ्ट के साथ 12 जुलाई को जुटेगा सिंधी समाज

Share

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग की ओर से 12 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य भक्तिमय भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसमें सिंधी समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए भजन संध्या के साथ मनोरंजक गतिविधियां भी रखी गई हैं।
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी और सह प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया कि आयोजन पूरी तरह भक्तिमय माहौल में होगा। भजन प्रस्तुति के लिए सतवा (द डिवाइन कनेक्ट) की टीम पहुंचेगी। वहीं महिलाओं के लिए तंबोला का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन ऐश्वर्या करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पंचायत की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। उद्देश्य समाज की महिलाओं और बच्चों को एक मंच पर जोड़ते हुए सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सिंधी पंचायत कार्यालय में किया गया। इस दौरान बाबा मुरलीधर उदासी, महिला विंग अध्यक्ष दीक्षा रामानी, कार्यक्रम संरक्षक जया नेभानी, जूही दरयानी, सीमा नचरानी, चंचल बजाज, कनक खेमानी, तनीषा नांज्यानी, हेमा अमेसर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button