ChhattisgarhMiscellaneous
मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन

कांकेर। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन हैदराबाद में इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। भरत मटियारा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं में शोक में डूब गए।
जानकारी के अनुसार, दो बार कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष और दूसरी बार मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने भरत मटियारा को एक महीने पहले अचानक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आई थी। रायपुर में उपचार के बाद उन्हें उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।







