ChhattisgarhRegion

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश

Share

रायपुर। नवापारा-राजिम से रायपुर तक संघर्षपूर्ण सफर तय करने वाले दिनेश देवांगन जिला अधिवक्ता संघ के नये अध्यक्ष चुन लिए गए है। जीत की घोषणा होने के बाद मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने कहा कि हार ने उन्हें मेहनत करना सिखाया, जबकि जीत ने बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने अधिवक्ताओं से किए गए वादों को इरादा बताते हुए उन्हें पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद, प्यार और समर्थन दिया उसके लिए वे उनके आभारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम नारायण व्यास ने परिणामों की घोषणा की।

 66 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित
उन्होंने कहा कि पिछली बार कुछ परिस्थितियों के कारण वे थोड़े अंतर से पीछे रह गए थे। उस दौरान जो नाराजगी और आक्रोश अधिवक्ताओं के बीच था, इस बार वह समर्थन में बदल गया। अधिवक्ताओं ने भारी बहुमत से मतदान कर मुझे जिम्मेदारी सौंपी है और वे इसमें खरे जरुर उतरेंगे। मैंने पिछली बार से ही अपने विजन पर काम करना शुरू कर दिया था। सारी योजनाओं का रोडमैप पहले से तैयार है। मैंने अधिवक्ताओं से कहा है कि यह सिर्फ वादा नहीं, मेरा इरादा है और उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। हमारे यहां पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए मैंने योजना बनाई है। हो सकता है कुछ विरोध भी हो, लेकिन मैं सभी चुनौतियों का सामना करते हुए समाधान निकालने का प्रयास करूंगा।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में योगीराज वर्मा को 851 वोट मिले। वहीं अविजित त्रिपाठी को 781, विवेक मिश्रा को 675, आकाश जसूजा को 672 और आकाश सोनी को 622 वोट प्राप्त हुए। घोषित परिणामों के अनुसार गुणेश निर्मलकर सह सचिव तथा नेहा राठौर सह सचिव (महिला) चुनी गई हैं। वहीं महेंद्र देवांगन ग्रंथालय सचिव और योगेश साहू सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव निर्वाचित हुए। महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित ने जीत दर्ज की।
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कुल छह मतपेटियों में मतदान हुआ था। पेटी नंबर 1 में 301, पेटी नंबर 2 में 271, पेटी नंबर 3 में 382, पेटी नंबर 4 में 383, पेटी नंबर 5 में 637 और पेटी नंबर 6 में 363 वोट डाले गए। गौरतलब है कि रायपुर अधिवक्ता संघ के 18 पदों के लिए चुनाव कराया गया था। मतदान 15 मई को संपन्न हुआ था, जबकि 16 मई को परिणाम घोषित किए गए। इस बार चुनावी मैदान में कुल 66 प्रत्याशी उतरे थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button