ChhattisgarhCrimeRegion

बिजली ऑफिस के पास कार से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Share

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर मारूती वैन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जप्त शराब की कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है। आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र से एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर सरायपाली की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सारंगढ़ रोड स्थित बिजली ऑफिस दर्राभांठा के पास नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मारूती वाहन क्रमांक सीजी 04 एचए 3326 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के भीतर रखे 15 प्लास्टिक ड्रमों से कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारूती कार भी जब्त कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फागुलाल थुरिया (26 वर्ष) निवासी शांति नगर कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 7,244.780 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 69 हजार 680 रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान अब तक 600 मामलों में 679 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button