ChhattisgarhRegion
भाटापारा नहर प्रणाली के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-तिल्दा के भाटापारा नहर प्रणाली हेतु रेगुलेटर, क्रास रेगुलेटर, स्केप गेट एवं हाईस्ट अरेंजमेंट आदि का निर्माण, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन और गेटों के पेंटिंग, रबर सील का कार्य हेतु 03 करोड़ 64 लाख 44 हजार की राशि स्वीकृत किये गये हैं। नहर प्रणाली के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।







