Chhattisgarh
बलौदाबाजार-भाटापारा के नए SP बने राय गौरव रामप्रवेश, संभाला पदभार

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। बलौदाबाजार पुलिस कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने उनका स्वागत किया और विधिवत रूप से जिले की कमान उन्हें सौंपी। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी नवपदस्थ एसपी का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद राय गौरव रामप्रवेश ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था तथा जन-केंद्रित पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही।







