ChhattisgarhRegion

गणित से डरे नहीं इसके जैसा आसान कोई दूसरा विषय नहीं – इन्जीनियर राव

Share

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-20 में आयोजित प्रेरणा समर कैम्प में मोटिवेशनल स्पीकर इन्जीनियर बी. एन. राव ने बच्चों के मन में गणित के प्रति रूचि पैदा करते हुए बहुत ही सरलता के साथ उनकी कठिनाईयों का समाधान भी किया। इन्जीनियर बी. एन. राव ने कहा कि गणित जैसा आसान कोई दूसरा विषय नहीं है। गणित का भय अपने मन से निकाल दें। गणित के अधिकांश आविष्कार हमारे देश में हुए किन्तु यहाँ पर गणित को उतना महत्व नहीं दिया जाता है जितना कि अमेरिका आदि देशों में दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि इतिहास को आप रट सकते हो लेकिन गणित को नहीं रट सकते। उसे समझकर हल करना पड़ता है। गणित एकमात्र ऐसा विषय है जिसमें पूरे नम्बर प्राप्त किए जा सकते हैं। हमारे देश में कई महान गणितज्ञ हुए हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। इस देश के महान गणितज्ञों ने वर्षों पहले धरती से सूर्य के बीच की दूरी को गणना करके बतला दिया था। यहाँके बच्चे अन्य देशों की अपेक्षा गणित में होशियार होते हैं। अमेरिका में यह हालत है कि वहाँ के बच्चे बिना केलकुलेटर के छोटी मोटी गणना भी नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने राईट ब्रेन को एक्टिवेट करने के लिए बच्चों को अभ्यास बतलाया कि मार्निंग में एक से सौ तक की गिनती गिनना और बाद में उसे उल्टे क्रम में अर्थात सौ से एक तक गिनकर अभ्यास करना। यदि दोनों गणना में एक बराबर समय लगता है तो इसका मतलब है कि आपका राईट ब्रेन जागृत हो चुका है। ब्रेन का यही हिस्सा गणना करने का कार्य करता है। इसलिए गणित में होशियार बनने के लिए राईट ब्रेेन का एक्टिव होना जरूरी है।
इन्जीनियर बी. एन. राव ने बतलाया कि पढ़ाई के लिए मानसिक शान्ति जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में तनाव और क्रोध से बचें। शान्त रहने से हमारे अन्दर नये सात सौ सेल्स बढ़ जाते हैं। उन्होंने मेडिटेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जो आदमी जितना शान्त रहेगा वह जिन्दगी में उतना ही आगे बढ़ेगा। गणित में सफल होने के लिए मन की शान्ति आवश्यक है। ओम शब्द के उच्चारण में इतनी ताकत है कि इससे हमारे अन्दर से सारी नकारात्मक शक्तियाँ बाहर निकल जाती हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button