Chhattisgarh

स्कूल में छात्र के अचानक बदले व्यवहार से हड़कंप, 12 से ज्यादा बच्चों को लगाया गया एंटी-रेबीज टीका

Share

जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र ने अचानक अपना व्यवहार बदलते हुए सहपाठियों को काटना शुरू कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए, जिन्हें एहतियात के तौर पर रेबीज रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्र को करीब तीन वर्ष पहले एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था और उस समय उसे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सभी आवश्यक टीके लगाए गए थे। स्कूल में अचानक उसके व्यवहार में आए बदलाव के बाद उसने आसपास मौजूद कई छात्रों को काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। वहीं, संबंधित छात्र को भी विस्तृत चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक चिकित्सकीय एवं एहतियाती कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि छात्र की वर्तमान स्थिति का संबंध तीन वर्ष पहले हुई रेबीज की घटना से है। मामले की चिकित्सकीय जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button