ChhattisgarhCrime

जनवरी से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Share

रायपुर। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को पकड़ा है। यह लोग 28 जनवरी की घटना के बाद से फरार थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आरोपी मधु मिश्रा को गांजा एवं प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन) बेचा करते थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रणब कुमार नाइक निवासी जिला कालाहाण्डी ओडिशा और सफीकुल रहमान निवासी जिला नुवापाड़ा ओडिशा फरार थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला तिल्दा नेवरा थाने की है।
गौरतलब है कि धारा 20 (बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने 28 जनवरी को महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 73 किलो गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट, नगद राशि 1,87,000 रुपए, छह मोबाइल, एक टैब कुल कीमत 41,75,000 रुपए और तीन बटनदार चाकू जब्त किया गया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button