ChhattisgarhCrime

बायलर हादसे में 14 की मौत, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Share

सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में बीते दिनों बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसमें 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 5- 7 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पावर प्लांट ने
मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों को 15 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को प्लांट में नौकरी देने पर सहमति बनी है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई, इससे मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है। अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमे से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे डभरा थाने के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में मजदूर आ गए।
घटना के बाद प्लांट के बाहर परिजनों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस को रोकते हुए घायलों को दिखाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button