ChhattisgarhPoliticsRegion

जवाहर उत्कर्ष योजना का नाम बदलना भाजपा की स्तरहीन राजनीति, प्रदेश में नेम चेंजर सरकार चल रही – कांग्रेस

Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षमता नहीं है कि वह कोई नई योजना कम कर सके। वह कांग्रेस सरकार के समय चलाई जा रही योजनाओं के नाम बदल कर झूठी वाहवाही लेने पर लगी है। जिनमें अपनी लाईन बड़ी करने की क्षमता नहीं होती, वे दूसरो की लाईन मिटाते है। भाजपा सरकार वही कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजपूत ने कहा कि मेधावी अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये जवाहर उत्कर्ष योजना चलाई जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति उत्कर्ष योजना कर दिया गया। यह भाजपा सरकार की गलत परंपरा है।
वंदना ने कहा कि भाजपा सरकार नेम चेंजर सरकार है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में चल रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना-कृषक उन्नति योजना कर दिया। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना-शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना कर दिया। इंदिरा गांधी शुद्ध पेयजल योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना कर दिया। इंदिरा गांधी एलईडी पथ प्रकाश योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना कर दिया। राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका विकास केंद्र योजना कर दिया। राजीव गांधी स्वावलंबन योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है। ढाई साल में भाजपा सरकार अपने दम पर कोई योजना नहीं चला पाई है, केवल नाम बदलना ही इनका काम रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button