ChhattisgarhRegion

जैन संवेदना ट्रस्ट ने 19 बुजुर्गों व बच्चों को दिये श्रवण यन्त्र

Share

रायपुर। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने आज से साधर्मिक भक्ति व अनुकम्पा सेवा सप्ताह का आरम्भ किया है। सेवा सप्ताह के आरम्भ में 19 दिव्यांगों को श्रवण यन्त्र वितरित किए गए। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। जीवन भर सुनने के बाद जब बुढ़ापे में कम सुनाई देने लगता है तो बड़ी समस्या पैदा हो जाती है। इस वक्त श्रवण यन्त्र ही बड़ा सहारा होता है। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा गूंगे बहरे लोगों का परीक्षण कर श्रवण यंत्र का वितरण किया जाता है।
ट्रस्ट के वीरेन्द्र डागा व गुलाब दस्सानी ने बताया कि 3 बच्चों में कु उषा को जन्म से सुनाई नही देता था , डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि श्रवण यन्त्र लगाकर उषा सुन सकती है। श्रवण यन्त्र लगाकर तीनों बच्चे सुनने लगे हैं। सभी के माता पिता प्रफुल्लित होकर जैन समाज का आभार जताया है। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के आरम्भ में ही तीन बच्चों के अलावा 16 बुजुर्गों को भी श्रवण यन्त्र देकर सुनने की समस्या से निजात दिलाई। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मूक पशु पक्षियों की सेवा , मानव सेवा के अंतर्गत श्रवण यन्त्र , कृत्रिम हाथ , कैलिपर्स , वैशाखी, बी पी नापने की मशीन , शुगर टेस्टिंग मशीन का नि:शुल्क वितरण तथा मानव कल्याण में साधर्मिक भाई बहनों के स्वावलंबी जीवन , व्यवसायिक उत्थान व विवाह योजना पर लगातार कार्य किये जाते हैं। जिन बच्चों बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आडिय़ोमैट्री जांच करवा कर महेन्द्र कोचर 9301056004 व विजय चोपड़ा 9301739494 से सम्पर्क कर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button