Madhya Pradesh
रीवा SDM कार्यालय में बाबू शराब पीते कैमरे में कैद, प्रशासन में हड़कंप

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार देर रात एक बाबू के दफ्तर के अंदर शराब पीते हुए कैमरे में कैद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे यह घटना हुई, जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संबंधित बाबू वहां से जा चुका था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है और सरकारी दफ्तर के अंदर इस तरह शराब पीने को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। कार्यालय में पदस्थ चौकीदार ने बताया कि उसने बाबू को शराब पीने से रोका था, लेकिन वह देर रात तक वहीं बैठा रहा। एसडीएम अनुराग तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 🚨📰







