Chhattisgarh
विसली वुड रिसॉर्ट में सनसनी, भिलाई की युवती की मौत से मचा हड़कंप

Rajnandgaon district के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुस्कान अपने कुछ साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई थी, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। सुबह इसकी जानकारी रिसॉर्ट संचालक को मिलने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।







