Madhya Pradesh
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 लोग घायल

ग्वालियर। Gwalior के सुपावली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भंडारा कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्माणाधीन और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच रेस लगाना माना जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।







