Madhya Pradesh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा शुरू, इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के दौरान Indore, Betul, Omkareshwar Temple, Jabalpur, Gwalior और Kuno National Park में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। दौरे की शुरुआत बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग’ कार्यक्रम से होगी। इसके बाद 19 जून को ओंकारेश्वर में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के साथ ही Rani Durgavati Vishwavidyalaya के 36वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 22 जून को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करने के बाद वे ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।







