Chhattisgarh
बीजापुर में अवैध रेत कारोबार पर विधायक का एक्शन, मौके पर पहुंचकर बंद कराई मशीनें

Bijapur district में मिनगाछल नदी में चल रहे अवैध रेत कारोबार पर बीजापुर विधायक Vikram Mandavi ने कार्रवाई की है। रेत उत्खनन की जानकारी मिलने के बाद विधायक मौके पर पहुंचे और वहां चल रही मशीनों को बंद कराया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और नैमेड थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर अवैध रेत उत्खनन की सामग्री जब्त कराई और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।






