Madhya Pradesh

शाजापुर में डंपर मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

Share

शाजापुर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काशी नगर इलाके में निर्माण कार्य के दौरान मुरम से भरा डंपर मुख्य मार्ग छोड़कर शॉर्टकट रास्ते से गली में जा पहुंचा। डंपर चालक को स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने डंपर को मोड़ दिया, जिससे वह एक मकान से टकरा गया। मकान से टकराने के कारण डंपर का एक पहिया नाले में धंस गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लालाघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button