Madhya Pradesh

इंदौर ED ने राजेश परमार की आय से अधिक संपत्ति कुर्क की

Share

इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में पदस्थ पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिजनों की कुल 1 करोड़ 6 लाख रुपए की संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में एक रहवासी मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई जांच के बाद की। जांच में सामने आया कि 2007 से 2022 के बीच राजेश परमार ने अपनी आय से 175% अधिक संपत्ति अर्जित की थी और जांच के दौरान वह अपनी आय और संपत्ति का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button