Madhya Pradesh
पति जिंदा, पत्नी ले रही विधवा पेंशन, तख्ती लेकर प्रमाण पेश

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पति जिंदा होने के बावजूद उसकी पत्नी विधवा पेंशन ले रही है। चन्द्रवली पटेल ने “साहब मैं जिंदा हूं” लिखी तख्ती लेकर कार्यालयों के चक्कर लगाकर अपने जीवित होने का सबूत पेश किया। उनका आरोप है कि पत्नी अजोरिया पटेल ने 2014 से फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने मायके से विधवा पेंशन लेना शुरू कर दिया और 2018 में न्यायालय के आदेश के बावजूद हर महीने 5 हजार रुपए गुजारा भत्ता भी ले रही है।







