Madhya Pradesh
जल त्रासदी के सबक के बावजूद लापरवाही, अधिकारियों ने संज्ञान लिया

इंदौर के भागीरथपुरा में जल त्रासदी के बाद अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भोपाल नगर निगम की लापरवाही उजागर हो रही है। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम ने उसी जगह शौचालय निर्माण शुरू कर दिया है, जहां से पीने की पानी की पाइपलाइन गुजर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि पाइपलाइन लीक होती है तो शौचालय का पानी सीधे पाइप में चला जाएगा, जिससे पीने के पानी की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि लोकल इंजीनियर ने तकनीकी विश्लेषण किया होगा और इस मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।







