Madhya Pradesh

दिग्विजय सिंह ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया समर्थन

Share

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सामने आए हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर दिग्विजय सिंह का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए, जो हर किसी में नहीं होता। इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 1950 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की परंपरा पर चलने का काम किया, जो सच कहने की हिम्मत रखते थे। यह लोकतंत्र की असली खूबसूरती है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ कर अपने साहसी होने का परिचय भी दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button