ChhattisgarhMiscellaneous

तेंदुए ने घर में घुस कर किया हमला, वन अमला सक्रिय

Share

कांकेर। दुधावा में शनिवार सुबह एक तेंदुआ अचानक गांव के एक घर में घुस गया। घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है। तेंदुआ फत्तेसिंह नेताम के घर में घुस कर वेद प्रकाश नेताम पर हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
हमले के बाद तेंदुआ किचन छुप गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। तेंदुआ की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम पहुँच कर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। वन मंडल अधिकारी (DFO) रौनक गोयल ने बताया कि तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए घर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई गई है और ग्रामीणों को घरों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button