Madhya Pradesh
बरगी नहर में तीन लड़कियां डूबीं, एनडीआरएफ और पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बरगी नहर में तीन लड़कियां नहाते समय डूब गईं। बताया जा रहा है कि नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वे पानी में समा गईं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नहर के पानी को बांध से बंद करा दिया गया ताकि खोज में आसानी हो सके। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़कियां शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और परिवार वाले भी परेशान हैं। फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस टीम नहर में खोज और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।







