Madhya Pradesh

गौवंश हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, NSA के तहत कार्रवाई

Share

बेगमगंज पुलिस ने बीना नदी के किनारे हुई गौवंश हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआत में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन आरोपियों—नासिर कुरैशी, मो. सलमान और अजीम उर्फ हासिब—को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बेगमगंज के मंडी काजी मोहल्ला के निवासी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और BNS की धारा 325 के तहत गिरफ्तार किया और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की। इस मामले में एडिशनल SP कमलेश कुमार खरपुशे, SDOP सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उईके और सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत की भूमिका अहम रही।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button