ग्वालियर पुलिस ने CCTV से 22 लाख के गहने बरामद, महिलाओं ने लौटाया बैग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने ईमानदारी और मुस्तैदी की एक मिसाल पेश की है। मुरार बाजार में 20 अप्रैल को आदित्यपुरम निवासी कृपाल सिंह गुर्जर और उनकी बहन शादी की खरीददारी के दौरान 15 तोला, करीब 22 लाख रुपए के सोने के गहनों वाला बैग गलती से सड़क पर गिर गया। पुलिस ने बाजार में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दो महिलाओं की पहचान की, जिन्होंने बैग उठाया था। पुलिस की टीम जब महिलाओं के घर पहुंची, तो उन्होंने बिना किसी बहस के गहनों से भरा बैग लौटाया और बताया कि डर की वजह से उन्होंने बैग खोलकर भी नहीं देखा। जांच में सभी गहने सुरक्षित पाए गए और महिलाओं की नीयत में कोई खोट न मिलने के कारण उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने बैग वापस कर फरियादी परिवार को राहत दी, जिससे घटना पुलिस की तत्परता और लोगों की ईमानदारी का उदाहरण बन गई।







