Madhya Pradesh

वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Share

ललितपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग के वनरक्षक अरुण अहिरवार को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायत उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी लकड़ी व्यापारी अरबाज खान ने की थी, जिसमें बताया गया कि वनरक्षक ने गाड़ी छोड़ने और काम करने देने के एवज में पहले ₹20 हजार रिश्वत की मांग की थी, जिसे बाद में ₹10 हजार में तय किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पहली किश्त ₹5 हजार लेते हुए पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से वाहन चालकों और छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा था। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, लोकायुक्त टीम मौके पर मौजूद है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button