Crime

जूनियर महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Share

RIMS Hospital: झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद अस्पताल के सभी डॉक्टरों में अक्रोश की ज्वाला भड़क गई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक छेड़खानी की घटना रिम्स के ऑन्कोलॉजी विभाग की एक जूनियर रेजिडेंट के साथ हुई है।

दरअसल जूनियर डॉक्टर ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने जा रही थी, उस दौरान एक युवक के द्वारा लिफ्ट में उसके साथ छेड़ की जाती है। पीड़िता ने जोर-जोर आवाज लगाई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर अस्पताल कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता केस के बाद से देशभर के डॉक्टरों में अक्रोश है, इस घटना के बाद वहीं सभी डॉक्टरों ने कलबंद हड़ताल की।

रिम्स प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद फिलहाल डॉक्टरों ने कलबंद हड़ताल को टाल दिया। रिम्स प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि वारदात के बाद सीनियर डॉक्टर अजीत ने रिम्स के प्रबंधन को पत्र लिखकरक सुरक्षा की मां

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button