ChhattisgarhCrime

रकम दुगुना करने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

Share

जशपुर। hedgexfund नामक नेटवर्क कंपनी के नाम पर झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। इनमे से 5 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।
यह लोग ग्रामीणों को रकम दोगुना करने का लालच देकर झांसे में लेते थे। ठग गिरोह बगीचा और सन्ना क्षेत्र में सक्रिय थे।पुलिस ने शिवशंकर राम 29 , ग्राम घाघरा, थाना सन्ना, मीनी बाई 52, ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम,
कालेश्वर राम 48, ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम, अनिल लकड़ा 50, ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा, शिवनाथ राम 27, ग्राम दमेरा रायकोना और
नीरा सिंह 36 दरबारी टोली, जशपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से एक टोयोटा टायजर कार क्रमांक जेएच -01एफयू -9460 भी जब्त की है। मामले की जांच जारी है और आशंका है कि पीड़ितों की संख्या तथा ठगी की रकम दोनों बढ़ सकती हैं।
किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा: एसएसपी
इस मामले में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत नेटवर्किंग कंपनी में रुपये निवेश पर दुगुने करने का लालच देकर ठगी के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एक मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड ली गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच जारी है। जांच के दौरान पीड़ितों व ठगी की रकम बढ़ने की संभावना है। ठगी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button