Chhattisgarh

देवभोग में प्रसूता की मौत पर हंगामा परिजनों ने हाईवे जाम कर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया

Share

जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता भानुमति मांझी (30 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने और लापरवाही के कारण प्रसूता की जान गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन और समाज के लोग अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर सागर गाटवाक ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चे की स्थिति फंसने पर परिजनों की सहमति से मरीज को रेफर किया गया था और उसे नजदीकी ओडिशा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर की प्रक्रिया की गई थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button