Chhattisgarh

ट्रेन के जनरल कोच से धुआं निकलने पर हड़कंप, लूणी के पास रोकी गई ट्रेन

Share

Ratlam district के Alot तहसील के ग्राम लूणी के पास इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सामान्य (जनरल) कोच से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घबराकर कोच से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार ट्रेन को आगे सिग्नल नहीं मिलने के कारण आपातकालीन ब्रेक (इमरजेंसी ब्रेक) लगाए गए, जिसके बाद पहियों और ब्रेक सिस्टम में अत्यधिक घर्षण होने से धुआं निकलने लगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button